Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जाबली में बीस वर्षों से बंद पड़े फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरिक्षण

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जाबली में बीस वर्षों से बंद पड़े फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरिक्षण

कसौली|
कसौली विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विकास खंड धर्मपुर के नेशनल हाईवे पांच पर जाबली में स्थित पिछले बीस वर्षों से बंद पड़े फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का निरिक्षण किया। ज्ञात हो कि हिमप्रोसेस सोसायटी के इस प्लांट पर एचपीएससी ने लीज पर लेकर कार्य किया था परन्तु लीज खत्म होने व कुछ विवाद के कारण यह बंद पड़ा है।

क्षेत्र की पांच पंचायतें इसे शुरू करने की कई वर्षों से मांग कर रही है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। इस मौके पर जाबली पंचायत के उप प्रधान, वार्ड सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पिछले करीब 46 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ वाई एस परमार द्वारा बागवानों व किसानों के लिए इस फ्रूट्स प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया था। परंतु पिछले करीब बीस वर्षों से प्लांट बंद पड़ा है तथा करोड़ों की मशीनरी व उपकरण जंग खा रहे हैं। नेशनल हाईवे पर प्राईम लोकेशन में करीब 7-8 बीघा क्षेत्र में फैले इस प्लांट की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है जिससे लिए लोगों ने विधायक से इस विषय पर संज्ञान लेने को कहा।

विनोद सुल्तानपुरी ने इस प्लांट का बारिकी से निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्लांट के बारे में चर्चा कर इसे शुरू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।इस मौके पर स्थानीय ओमप्रकाश, गणेश दत, सुनील चौहान, भुपेंद्र, प्रकाश चंद, टेकचंद, कुलभूषण,चमन शर्मा, कौशल्या,संजू, कर्ण चौहान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now