Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

योग शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज,युवती ने योग सिखाने के बहाने अश्लील हरकत का लगाया आरोप

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

सोलन|
सोलन की एक युवती ने योग शिक्षक पर योग सिखाने के बहाने अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है। आरोपी युवक को पुलिस ने युवती की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आज युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती शिमला की रहने वाली है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि सोलन शहर में एक योगा ग्रुप है वहां पर योग शिक्षक योग सिखाने के बहाने उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मिसाल ! पूजा गोयल कोरोना आपदा में जरुरतमंदों को भोजन वितरण कर दे रही मानवता का परिचय

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर योग शिक्षक मनोज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now