Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अर्की में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

अर्की में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

अर्की | 14 सितम्बर
अर्की में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की बताई जा रही है। आरोपी व पीड़ित दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि युवक जैसे ही ट्यूशन पढ़कर अपने घर पहुंचा तो पहले से ही उसके घर में इंतजार कर रहे आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुख्ता सूत्रों से मिली शुरुवाती जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर हमले के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की जाँच जारी है।

मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुधांशु शर्मा, (उम्र 22 साल) निवासी गांव बनेड़ी (वार्ड न0 1)डा0 अर्की त0 अर्की जिला सोलन ने हाजिर थाना आकर एक शिकायत पेश पुलिस किया कि शाम को जब वह अपनी कंप्यूटर क्लास लगा के जैसे ही यह अपने घर पर पहुंचा तो Gopal (Gaurav) गोपाल उर्फ़ गौरव पुत्र (उम्र 25 साल) राजेंद्र सिंह निवासी गांव बनेड़ी (वार्ड न0 1)डा0 अर्की त0 अर्की जिला सोलन जो इसका चचेरा भाई है और इसके मकान के बग़ल में ही इसका भी मकान है जो इसके घर के अंदर घुसा और इसकी माताजी को कमरे में बंद कर दिया और दरवाजे पर चाकू लेकर खड़ा हो गया और उसका इंतज़ार करने लगा। जैसे ही सुधांशु अपने घर पहुँचा इसने इसको गले से पकड़ा और इसको कमरे मे ले गया पहले ये इससे बातचीत करता रहा और बाद में इसके उपर हमला किया और उसने तीन बार चाकू मारा।

सुधांशु ने चीख कर लोगो को आवाजें लगाई और फिर आरोपी वहां से भाग गया। जिस पर शिकायत के बाद पुलिस  ने मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत थाना किया गया । जिसकी तफ़तीश पुलिस थाना अर्की द्वारा अमल में लाई गई और इस आरोपी को तलाश करके इसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

आरोपी के परिवार  वालों ने बताया की यह युवक मानसिक तौर पर परेशान है इसने अपने सिर के सारे बाल भी काट रखे थे और यह इस पर जादू टोने होने की बात कर रहा है।आरोपी से इस घटना की वज़ह के बारे में पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ह

राजधानी शिमला में आरटीओ के समीप गिरा ट्रक, लड़की सहित तीन घायल

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now