Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूको आरसेटी सोलन द्वारा दिए जा रहे 30 दिवसीय निःशुल्क “महिला टेलर” प्रशिक्षण का हुआ समापन

Published on: 23 September 2021
यूको आरसेटी सोलन द्वारा दिए जा रहे 30 दिवसीय निःशुल्क "महिला टेलर" प्रशिक्षण

सोलन|
यूको आरसेटी सोलन द्वारा दिए जा रहे 30 दिवसीय निःशुल्क “महिला टेलर” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ| इस 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल 25 लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमे यूको आरसेटी द्वारा उन्हें सिलाई व व्यक्तित्व विकास के अलग अलग आयामों के लिए प्रशिक्षित किया गया व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया| इस कार्यक्रम की ट्रेनर गुरप्यारी रही|समापन दिवस मे असेसर गुरमीत कौर, यूको आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप व गोपाल बंसल मौजूद रहे|

जानकारी देते हुए आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने बताया की स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम यूको आरसेटी द्वारा जिला सोलन के निवासियों के लिए चलाये जा रहे है| आज से आरसेटी सोलन संस्थान मे 30 दिवसीय ” ब्यूटी पार्लर” का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है व 5 अक्टूबर के बाद मशरुम उत्पादन, जूट बैग बनाना, अचार पापड़ बनाने के कार्यक्रम भी शुरू किये जायँगे जिसके लिए इच्छुक 10-45 वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी सुबथु रोड पर स्थित यूको आरसेटी कार्यालय मे आकर आवेदन कर सकते है अथवा फ़ोन नंबर 01792-227936 पर भी संपर्क कर सकते हैं|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now