Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

यूको आरसेटी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दे रहा प्रशिक्षण

मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी HRTC बस अंबाला में हाइवे पर पलटी

सोलन।
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( यूको आरसेटी) सोलन मे प्रशिक्षण कार्यक्रम फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिसमे उनको फूड बनाना सिखाया गया इसके साथ साथ प्रतिभागियों को मार्केट मेनेजमेंट, टाइम मेनेजमेंट टेक्स, बिजनेस प्लान बनाना बैंकिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया  तथा साथ ही उद्यमिता विकास और व्यक्तिगत विकास पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक, यूको बैंक ए0 के0 जसवाल मुख्य अतिथी रहे और कृष्णा सफल उद्यमी आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप, गुरप्यारी प्रशिक्षिका और आरसेटी स्टाफ उपस्थित रहे प्रतिभागियों। मुख्य अतिथी ने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने  और स्वरोजगारी बनने  के लिया प्रेरित किया। 
 
यूको आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने बताया की आगामी समय मे आरसेटी मे जुट बैग बनाना, महिला टेलर तथा अचार पापड़ व मसाला पाउडर बनाना विषय पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा जो भी इच्छुक प्रतिभागी भाग लेना चाहते हो वे अधिक जानकारी हेतु यूको आर सेटी के कार्यालय सुबाथु रोड दोहरी दीवार व मोबाइल संख्या 70181-29836 पर संपर्क करे |  

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now