Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने किया अर्की स्थित स्ट्रांग रूम व उचित मूल्यों की दुकानों का औचक निरीक्षण

IMG 20221123 WA0003

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज अर्की में स्थित स्ट्रांग रूम उचित मूल्यों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ई.वी.एम और वी.वी.पैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग में सुरक्षा के पुक्ता इतज़ाम किए गए है। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम को 24 घण्टें सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्री-स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है जिसमें सुरक्षा के मुख्य घेरे में केन्द्र सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में हिमाचल प्रदेश की शस्त्रों से लैस पुलिस बल तथा तीसरे घेरे में ज़िला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्टांग रूम की निगरानी के दृष्टिगत सी.सी.टी.वी कैमरे भी लगाए गए है।

इसके उपरांत उन्होंने अपने प्रवास के दौरान अर्की उपमण्डल की उचित दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बातल और शालाघाट में उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ पर रखी गई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचा । वहीं उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सम्बंधित गतिविधियों की जांच परख,स्टॉक रजिस्टर के अलावा दुकानों में लगाई गई मूल्य सूची की भी जांच की । इस दौरान कृतिका कुलहरी ने डिपो होल्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए । इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक अर्की राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now