Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला जिला के रोहड़़ू में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर हुआ राख

रोहड़़ू में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर हुआ राख

शिमला|
जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू में आगजनी की घटना सामने आई है| जहां एक मकान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे त्रिलोक सिंह, पुत्र केदार सिंह, गांव झटवाडी, तहसील चड़गांव के रिहायशी मकान में आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस थाना चिरगांव और पुलिस चौकी जांगला को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और अन्य मकानों में आग फैलने से रोकी गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आगजनी से कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि हिमाचल के उपरी इलाकों में सर्दियों के दौरान आगजनी के मामले बढ़ जाते हैं। आए दिन जिले से आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं। आगजनी की घटनाओं के कारण लोगों की मेहनत की कमाई राख हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में कोई भारी ट्रैफिक जाम नहीं
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now