Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने पुलिस लाइन में की आत्महत्या

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

शिमला|
राजधानी शिमला में शुक्रवार देर शाम को एक सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाला सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात था। पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या की खबर सामने आया तो शिमला की एसपी मोनिका भुटंगरू मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 54 साल के सब इंस्पेक्टर शशी कुमार 6th आईआरबीएन कोलर में तैनात थे। इस दौरान वह भरारी पुलिस लाइन में फंदे पर लटके हुए मिले। शशी शिमला के ही चायल कोटी के रहने वाले थे। पुलिस को अब तक यह पता नहीं चला कि आखिर सबइंस्पेक्टर ने क्यों सुसाइड किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा था है कि आत्महत्या करने वाले सब इंस्पेक्टर का पुलिस लाइन भराड़ी से सिरमौर के लिए तबादला हुआ था और वह मानसिक तौर पर परेशान था। मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिमला की एसपी मोनिका ने बताया कि वह मौके पर गई हैं और जांच के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता चल पाएगा।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now