Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुःखद: धर्मशाला में बर्फ में फंसे चार युवकों में से दो की हुई मौत

Published on: 24 January 2022
धर्मशाला में बर्फ में फंसे चार युवकों में से दो की हुई मौत

कांगड़ा जिला की धौलाधार पर्वत शृंखला के राइजिंग स्टार हिल टाप के पीछे स्लाइडिंग जोन के लिए शनिवार को ट्रैकिंग पर निकले चार दोस्तों में से दो की मौत हो गई। रविवार देर सायं दो को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। एक शव बेस कैंप में पहुंचा दिया गया है, जबकि दूसरा सोमवार को लाया जाएगा।

स्लेट गोदाम गांव के 18 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार, 17 वर्षीय सत्यम पुत्र सागर, 16 वर्षीय रोहित पुत्र परमजीत और मोंटी धीमान निवासी नूरपुर शनिवार को राइजिंग स्टार हिल टाप के लिए निकले थे। मोंटी अंबाला में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के बीच वह रास्ता भटक गए। इस दौरान किसी तरह उन्होंने इसकी सूचना स्वजन को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चलाया। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी के बीच उन्हें ढूंढ लिया। इसके बाद रोहित पुत्र राजकुमार और सत्यम को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि रोहित पुत्र परमजीत और मोंटी धीमान की ठंड की वजह से मौत हो गई थी। रेस्क्यू टीम ने एक शव को बेस कैंप पहुंचा दिया है। दूसरे शव को लाने के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम भेजी जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा पुनीत रघु ने बताया कि भारी बर्फबारी के बीच फंसे किशोरों व युवकों को पुलिस व बचाव दल ने अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें ढूंढा गया, लेकिन उनमें से दो की मौत हो चुकी थी। दो को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now