Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कर्मचारी हितेषी हैं मुख्यमंत्री ,हर वर्ग को राहत देने की हो रही कोशिश

प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 52वां पूर्ण राज्यत्व दिवस

कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के 52वे पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सोलन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को 3% महंगाई भता 1 जुलाई 2021 से देने की घोषणा का कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है , महासंघ के अध्यक्ष आशु गोयल ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के हर वर्ग को राहत देने का प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है । पंजाब के अनुरूप अब तीसरा विकल्प भी कर्मचारियों को उपलब्ध होगा जिससे की अब कर्मचारी वर्ग उत्साहित है।

, राज्य के पेंशनरों को भी बेतन आयोग पंजाब की तर्ज पर लागू करना सरकार का कर्मचारी और पेंशनरों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाता है ।वरिष्ठ उप प्रधान मोहर सिंह ने कहा की कर्मचारियों द्वारा नकारे गए कुछ स्वयंभू नेता अब कर्मचारी हितेषी होने का पाखंड कर रहे हैं और कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास जो किया जा रहा था उसे किसी भी सूरत में प्रदेश का कर्मचारी वर्ग स्वीकार नहीं करेगा । प्रदेश का कर्मचारी पढ़ा लिखा है और ये भली भांति जानता है कि कौन कर्मचारियों की बातों और दिक्कतों को सरकार के साथ बैठ कर सुलझा रहा है जिसके लिए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महामंत्री राजेश शर्मा बधाई के पात्र हैंl उनके हर संभव प्रयास ये सुनिश्चित करते हैं कि कर्मचारियों की व्यथा को सरकार तक पहुंचाया जाए और उसके निराकरण को भी सुनिश्चित किया जाए । जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के महामंत्री यशवंत ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों के मुद्दे और समस्याएं एक सागर के समान हैं परंतु महासंघ ही वो संस्था है जिसके प्रयासों से ,एक एक मुद्दे पर सरकार से वार्ता करके हल निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है । आशु गोयल ने बताया की महासंघ का सदस्यता अभियान जोरो शोरों से चला हुआ है और लगभव 2600 के करीब की सदस्यता हो चुकी है और जल्द ही ये 5000 पार कर जायेगी जो कि जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के इतिहास में पहली बार होगा जिसके लिए जिला के पदाधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं ।

इसे भी पढ़ें:  Kullu SC Women Murder Case: आयोग के सामने आई चौंकाने वाली बातें, सैंज में SC महिला हत्या मामले में जांच पर उठे सवाल..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now