Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ठियोग के समीप सड़क हादसे में बुझ गये दो घरों का चिराग

Published on: 26 January 2022
accedent

शिमला|
शिमला जिले ठियोग के कराना में गौरी नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान हिमांशु (28) निवासी ग्वास और मनीष (25) पुत्र श्याम लाल निवासी गवास के तौर पर हुई है|बताया जिस गाड़ी में यह हादसा हुआ उसे हाल ही में खरीदी गई थी और इस पर अभी नबंर पर भी नहीं पड़ा था। हादसा देर रात पेश आया है।

जानकारी के अनुसार, नई स्वीफ्ट कार में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इस दौरान ठियोग के कराना में गौरी नाला के पास यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है।
शिमला पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक कार 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार हादसे में हिमांशु (28) निवासी ग्वास और मनीष (25) पुत्र श्याम लाल निवासी गवास की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर केसने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले के आईओ एएसआई कुलदीप चंद के अनुसार हादसे की पड़ताल चल रही हैं। शुरुआती पड़ताल में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीँ बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते पुलिस को रेस्क्यू के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now