Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: बर्फ में गिरी महिला के लिए मददगार बनी पुलिस, इलाज के लिए पहुंचाया IGMC

Published on: 26 January 2022
शिमला: बर्फ में गिरी महिला के लिए मददगार बनी पुलिस, इलाज के लिए पहुंचाया IGMC

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और बर्फबारी में शिमला पुलिस लोगों की मददगार बन रही है। ताजा मामला में कुफरी में चीनी बंगला के समीप का है जहां एक 62 वर्षीय महिला बर्फ में फिसल कर गिर गई। महिला से उठा नहीं जा रहा था मामले की जानकारी जैसे ही ढली पुलिस को मिली फौरन मौके पर पहुंचकर और महिला को रेस्क्यू किया। पुलिस ने महिला को अपनी गाड़ी से आईजीएमसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि गिरने से महिला का पैर फैक्चर हो गया है। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला डॉ. मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि मशोबरा में एक महिला बर्फ में गिर गई थी। सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पुलिस की गाड़ी में आईजीएमसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर बताया है। फिलहाल डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now