Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: प्रवासी ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

MURDER

कांगड़ा|
कांगड़ा जिले के लंबागांव की ग्राम पंचायत बरड़ाम में किराए के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति ने हथौड़े से वार करके अपनी पत्नी की हत्याकर दी। घटना बुधवार रात की है| आरोपी की पहचान विजय लामा (35) निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई है। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था। कई वर्षों से बरड़ाम गांव में किराए के कमरे में रहता था। दो तीन महीने पहले ही आरोपी उक्त कमरे को छोड़कर कर्णसिंह के घर में किराए के कमरे में रह रहा था।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार रात को आरोपी पति ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। विजय ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद रिश्तेदारों को बताया कि उसने हत्या कर दी है। रिश्तेदार जब कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि इंदिरा (28) का खून से लथपथ शव पड़ा था। मकान मालिक कर्ण सिंह ने पंचायत उपप्रधान सुनील राणा को सूचना दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुनील राणा मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने हथौड़े को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now