Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहड़ू: महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

MURDER

शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और उसने नशे के दौरान ही महिला की हत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू क्षेत्र की ग्राम पंचायत बशला के गांव मलखून में अभिषेक उम्र लगभग 24-26 ने तेजधार हथियार से प्रिया पत्नी मुकेश गांव मलखून उम्र लगभग 28/30 के सिर पर वार किया। जिससे प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी अभिषेक वहां से फरार हो गयापब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, आस-पास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी भाभी पर भी जानलेवा हमला किया है।

डीएसपी शिमला कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोहड़ू में एक हत्या का मामला सामने आया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now