Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाईन ना आना प्रदेश सरकार की नाकामी – राजेन्द्र शर्मा

संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाईन ना आना प्रदेश सरकार की नाकामी - राजेन्द्र शर्मा

-जसवां परागपुर से हो रहा सौतेला व्यवहार
संसारपुर टैरस।
प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलता के कारण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस को रेलवे ट्रैक से वंचित होना पड़ रहा है ये बात आज जसवां परागपुर कॉंग्रेस नेता राजिन्दर शर्मा द्वारा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुये कहे ।

उन्होंने कहा कि लगातार पिछले नौ वर्षों से जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को अपने मौलिक सुविधाओं से दरकिनार होना पड़ रहा है । जसवां परागपुर के मौजूदा विधायक प्रदेश में औद्योगिक मंत्री हैं व संसारपुर टैरेस में कई तरह के छोटे व बड़े उद्योग स्थापित हैं लेकिन उक्त क्षेत्र को रेलवे लाइन से वंचित रखना यहां की जनता से अन्याय है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन तलवाड़ा पंजाब से होते हुए दौलतपुर से जोड़ी जा रही है जिसका कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है परन्तु तलबाडा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र को दरकिनार कर दिया गया ।
राजिन्दर शर्मा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार जिसमें स्थानीय विधायक प्रदेश में केबिनेट पद पर व भाजपा के प्रदेश के एक लोकसभा सांसद केंद्र में कैबिनेट मंत्री के होते हुए इस तरह जसवां परागपुर के औद्योगिक क्षेत्र को रेलवे लाइन से दरकिनार किया जा रहा है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि संसारपुर टैरेस तक बीबीएमबी की पुरानी रेलवे लाइन की जमीन खाली पड़ी है अतः संसारपुर टैरेस तक रेलवे लाइन न लाना भाजपा सरकार की कथनी व करनी को प्रदर्शित करता है । राजिन्दर शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन व स्टेशन बनना अति महत्वपूर्ण है जिसके कारण उद्योगों को कच्चा माल व माल ढुलाई में सुविधा होती है । उन्होंने कहा कि भूतपूर्व की तरह यदि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव होता रहा तो मौजूदा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जायेगा ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now