Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में आयोजित क्राफट मेले में फैशन शो, कवि सम्मेलन, लोक नृत्य प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

कुल्लू में आयोजित क्राफट मेले में फैशन शो, कवि सम्मेलन, लोक नृत्य प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

कुल्लू|
जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च से माह के अंत तक मैगा क्राफट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले को मिनी कार्निवाल की तर्ज पर आयोजन करने के लिये जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में बैठक का आयोजन करके मेले को बड़े पैमाने पर मनाने के लिये विभागों की जिम्मेवारियां तय कर दी हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आशुतोष गर्ग ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय द्वारा कुल्लू में क्राफट बाजार लगाने के लिये धनराशि स्वीकृत की है। क्राफट मेला में देशभर के हस्तशिल्पी व हथकरधा कारीगरों को आमंत्रित किया जाएगा। फैशन शो के लिये भी वस्त्र मंत्रालय से धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्हांेने कहा कि लगभग 15 दिनों तक चलने वाले क्राफट मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प व हथकरघा दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिये उन्हें एक उपयुक्त मंच प्रदान किया जाएगा। स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी मेले के दौरान लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के बडे़ स्तर पर आयोजन का उद्देश्य जिला में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आशुतोष गर्ग ने कहा कि फैशन शो में स्थानीय परिधानों को मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इसमें जिसमें हस्त कला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न राज्यों की नेशनल स्तर की विजेता संस्थाओं को भी आमन्त्रित किया जाएगा। ढालपुर मैदान में विभिन्न राज्यों के क्राफट प्रदर्शित करते हुए 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। इस क्राफट मेले में देश के अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के नामी हस्त-शिल्पों के स्टॉल लगाने के साथ जिला के सभी विकास खंडों से चयनित 25 स्वयं सहायता समूहों को भी स्थानीय तौर पर तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए आमन्त्रित किया जाएगा। मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से अटल सदन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न लोक नृत्य, लोक गीत तथा लोक संगीत प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। कला तथा साहित्य प्रेमियों के लिए पहाड़ी कवि मुशायरा का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फैशन शो मेले का मुख्य आकर्षण होगा। दो दिन तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में फैशन शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान 25 फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे जिसमें लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, एएसपी निश्चिंत नेगी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी दीप्ती मंढ़ोतरा, सचिव जिला रैड क्रॉस सोसायटी वी के मोदगिल, हस्तशिल्प से अपदेश तथा अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now