Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

accedent

चंबा|
चंबा जिले में गैहरा-जौआ मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी बुधवार की रात करीब 10 बजे गैहरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई। चंबा से यह वाहन गैहरा की तरफ जा रहा था और इसमें गाड़ी मालिक बचन सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव नेरी डाकघर गैहरा व मदन पुत्र बलदेव राम निवासी गांव जौवा डाकघर गैहरा सवार थे ।

बताया जा रहा है कि वाहन को विपन कुमार पुत्र भूटिया राम निवासी गांव सुलिया चला रहा था । जब यह वाहन गैहरा के समीप पहुंचा तो किन्हीं अज्ञात कारणों से गाड़ी चालक ने अपने वाहन पर से अपना नियन्त्रण खो दिया जिस वजह से गाड़ सड़क से नीचे करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चंबा के डीएसपी अभिमन्यू ने बताया कि जोवा में कार हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में ड्राइवर की मौत हुई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया था। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now