Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में 3 मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख,70 लाख की सम्पति का नुकसान

मनाली में 3 मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख,70 लाख की सम्पति का नुकसान

कुल्लू|
कुल्लू जिले के मनाली के विशिष्ठ में वीरवार दोपहर 12 बजे तीन मंजिला काष्ठकुणी शैली के बने आठ कमरों के मकान में आग लग गई। हालांकि कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और देखते ही देखते 3 मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया।

जानकरी के अनुसार यह मकान वशिष्ठ निवासी प्रीतम का है। मकान को प्रीतम ने लीज पर लखनऊ के स्वराज राज को दिया है। आग लगने से मकान के दौरान घटनास्थल पर कोई नहीं था। इस कारण मकान में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने से करीब 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित को 20 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दमकल विभाग के अधिकारी दीपक ने बताया कि आग लगने से लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा सारा सामान जल गया। मकान बगीचे में होने के कारण आग की सूचना काफी देर बाद लगी। पड़ोस में रह रहे लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद जब तक दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचती तब तक सारा सामान जल चुका था।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now