Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू: एसआईयू टीम ने दो किलो सात ग्राम चरस के साथ नेपाली व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

कुल्‍लू: एसआईयू टीम ने दो किलो सात ग्राम चरस के साथ नेपाली व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

कुल्लू|
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नेपाली को दो किलो सात ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विकास पुत्र दिल बहादुर निवासी नेपाल व मौजूदा समय में रशोल में कृष्णा में घर में किराएदार है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मणिकर्ण घाटी में बड़े पैमाने पर चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर टीम ने सुनियोजित तरीके से प्लान तैयार किया। जब वह नाकाबंदी कटागला के पास थे उसी समय कटागला के जंगल में छलाल की तरफ से एक व्यक्ति आ रहा था। टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति को धर दबोचा और उसकी तलाशी ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उक्त आर्रोपित की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो सात ग्राम चरस बरामद हुई। टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मामले की पुष्टि करते हुए कार्यकारी पुलिस अधीक्षक कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने चरस तस्करी के मामले में एक नेपाली को गिरफ्तार किया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now