Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एबीवीपी ने एचपीयू में पुस्तकालय के 24 घंटे सेक्शन को तुरंत खोलने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी एचपीयू इकाई ने पुस्तकालय प्रभारी को सौम्पा ज्ञापन, पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत खोलने की उठाई मांग |

शिमला|
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि छात्रों से सम्बंधित इन मांगो को प्रशासन जल्द पूरा करे। इकाई उपाध्यक्ष अनिल ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए अनिल ने कहा कि वि.विविश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के फाइनल एग्जाम अगले माह से शुरू होने वाले हैं, तो ऐसे में छात्र अब दिन रात अपनी परीक्षाओं की तैयारी में डटे हुए हैं। उन छात्रों को अपनी परीक्षाओं की तैयारी करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत प्रभाव से खोला जाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अपनी दूसरी मांग को बताते हुए अनिल ने कहा कि सभी शोधार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड रिन्यू किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19,2019-20,2020-21 के शोधार्थियों को यूजीसी के द्वारा शोध कार्य समाप्त करने के लिए जून 2022 तक एक्सटेंशन प्रदान की गई। लेकिन सभी शोधार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड की वैधता दिसंबर 2021 में समाप्त हो चुकी है। ऐसे में लाइब्रेरी प्रशासन उनको अब लाइब्रेरी में बैठने के लिए इंकार कर रहा है। इस से उन छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इन सभी छात्रों को लाइब्रेरी से किताबें उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इसीलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि इन छात्रों के लाइब्रेरी कार्ड अति शीघ्र रिन्यू किए जाए।

अनिल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इन मांगों को पूरा करेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now