Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चम्बा की रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसवाल भट्टी अवार्ड से नवाजा गया

Published on: 24 February 2022
चम्बा की रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसवाल भट्टी अवार्ड से नवाजा गया

चम्बा|
अपनी चम्बा की समृद्ध संस्कृति को प्रदेश के अलावा पूरे देश मे प्रचारित करने वाली रीतिका ठाकुर को अमृतसर में जसपाल भट्टी अवार्ड मे नवाजा गया। रीतिका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की रहने वाली है। इस कलाकारा ने हिमाचल प्रदेश की और से राष्ट्रीय स्तर पर चम्बा की संस्कृति को पेश कर खूब वाहवाही लूटी है।

बता दें कि रीतिका ठाकुर ने 26 जनवरी 2017 को दिल्ली गणतंत्र दिवस पर चम्बा रुमाल की झाँकी में अपनी मनभावन प्रस्तुति दी। इसके अलावा इन्होंने पंजाब राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है। वर्ष 2018,2019 में उन्होंने दिल्ली गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झाँकी मे भाग लिया और 2019 मे पंजाब की झाँकी तीसरे स्थान पर रही।

रीतिका ठाकुर ने कई हिमाचली गीतों मे भी अभिनय कर सब दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, इसके अलावा पंजाबी, हिंदी, और डोगरी गीतों में भी उन्होंने अभिनय किया है। रीतिका ठाकुर एक एंकर भी है जो हिमाचल, पंजाब और जम्मू में मंच संचालन कर अपने जिला चम्बा का नाम रोशन करती आ रही है। जसपाल भट्टी अवार्ड हर साल उनकी याद मे idiot इडियट क्लब आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित करवाया जाता है

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now