Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

ड्राइविंग टेस्ट

चम्बा,|
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा मार्च माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 4 व 17 मार्च को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 11 व 29 मार्च को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 14 मार्च को आरएलए चुवाड़ी, 15 मार्च को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 10 मार्च को आरएलए तीसा, 9 मार्च को सलूणी तथा 3 मार्च को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 2, 16 व 30 मार्च को चम्बा, 7 मार्च को चुवाड़ी और 8 मार्च को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाए। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now