Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा, जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क।
यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच भी कच्चे तेल बाजार लगातार बढोतरी जारी है। आज वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा है। अमेरिका समेत कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने के साथ भाव हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।

लेकिन भारत में पिछले चार महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह का फेरबदल देखने को नहीं मिला। हालांकि अनुमान ये लगाया जा रहा है कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, देश के अलग-अलग शहरों में दाम इस प्रकार से हैं|

  • दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल – ₹86.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल- 106.48 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 91.63 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल- 107.02 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.66 रुपये प्रति लीटर

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now