Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े एनपीएस कर्मचारी, पुलिस के साथ हुई धक्‍का मुक्‍की

Published on: 3 March 2022
बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े एनपीएस कर्मचारी, पुलिस के साथ हुई धक्‍का मुक्‍की

शिमला|
न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने दोपहर बाद विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे का रुख कर दिया। प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौक में एकत्र हुए, इसके बाद कर्मचारी चौड़ा मैदान का रुख करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पाहे 103 के पास पुलिस जवानों व कर्मचारियों के बीच धक्‍का मुक्‍की भी हुई। प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने इन्हें 103 टनल के पास रोकने के लिए पानी की बौछार की लेकिन कर्मचारी आगे बढ़ते चले गए।

5ec3f569 a4ab 4461 98fb 74711396cc23

गौरतलब है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने शिमला पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी विधानसभा के गेट तक पहुंच गए हैं। विधानसभा के गेट पर ताला लगा दिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए पहुंचे हैं।

हालांकि प्रदर्शन के दौरान एनपीएस कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की। कर्मचारियों ने एंबुलेंस वाहन को रास्ता दिया। पूरा मार्ग एनपीएस कर्मचारियों ने रोक रखा था। इस बीच एंबुलेंस का सायरन बजने पर कर्मचारियों ने तुरंत मार्ग को खाली किया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now