Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एनी डेस्क ऐप से 1.53 लाख की ठगी के मामले में आरोपी झारखंड से किया गिरफ्तार

एनी डेस्क ऐप से 1.53 लाख की ठगी के मामले में आरोपी झारखंड से किया गिरफ्तार

शिमला।
पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने शिमला के व्यक्ति से एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर 1.53 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर सेल शिमला ने अपराधी को जामतारा, झारखंड से गिरफ्तार किया है ।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पानी का बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की जिसमे समस्या आने पर गूगल से कस्टमर केअर का नंबर सर्च कर कॉल की जिसमे शातिर ने उससे पेमेंट क्लियर करने के लिए Any desk ऐप डाउनलोड करवाई जिसके बाद उसके बैंक खाते से 1.53 लाख रुपए निकाल लिए । उक्त शिकायत पर थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 59/22 अधीन धारा 420 भा0द0सं0 के तहत मामला दर्ज कर अरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी।

इसे भी पढ़ें:  तपेदिक उन्मूलन के लिए प्रदेश को मिला पुरस्कार,मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव सीएम को किया भेंट

जिस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ओर कॉल डिटेल के आधार पर जामतारा, झारखंड में दबिश दे कर आरोपी को उक्त केस में (60 हज़ार कैश, डेबिट कार्ड व मोबाइल फोन के साथ) गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में IT Act भी जोड़ा जा रहा है। मामले में अन्वेषण जारी है।

पुलिस ने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड न करे और न ही इस प्रकार की कोई जानकारी किसी के साथ सांझा करें तथा इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें:  Dhali Tunnel Pistol Viral Video: ढली टनल के पास 'पिस्टल' वाले वायरल वीडियो की सच्चाई जाने , क्या सच में था ये असली हथियार ?
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now