Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सवर्ण आयोग के गठन की मांग के बीच रूमित ठाकुर ने देवभूमि नाम से पार्टी बनाने का किया ऐलान

Published on: 16 March 2022
सवर्ण आयोग के गठन की मांग के बीच रूमित ठाकुर ने देवभूमि नाम से पार्टी बनाने का किया ऐलान

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग को गठन के बाद कानूनी मान्यता देने को लेकर शिमला में चल रहे प्रदर्शन के बीच देवभूमि क्षत्रिय संगठन के मुखिया रूमित ठाकुर ने अब पार्टी बनाने की घोषणा की है।
रूमित ठाकुर की ओर से देवभूमि नाम के से पार्टी बनाने का ऐलान किया गया है।

हालांकि, उनके इस ऐलान का विरोध भी होने लगा है। इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि ज़रूरत पड़ी तो वह और सवर्ण समाज के लोग 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे। रूमित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उनके इस बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

रूमित ठाकुर की घोषणा के बाद अब आंदोलनकारियों में फूट पड़ गई है और उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की राजनीति करने के लिए आंदोलन से नहीं जुड़े थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। रूमित कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now