Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

शिमला: पार्टी बनाने के ऐलान के दोफाड़ हुआ सवर्ण संगठन, राजनीति नही चलेगी के लगे नारे

सवर्ण आयोग के गठन की मांग के बीच रूमित ठाकुर ने देवभूमि नाम से पार्टी बनाने का किया ऐलान

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग और कानूनी मान्यता देने को लेकर शिमला में चल रहे प्रदर्शन के बीच देवभूमि क्षत्रिय संगठन के मुखिया रूमित ठाकुर द्वारा पार्टी बनाने की घोषणा के बाद संगठन दोफाड़ हो गया। ऐलान के बाद मौके पर मौजूद संगठन के लोगों ने ही उनके खिलाफ राजनीति नहीं चलेगी की नारेबाजी कर दी।

बता दें कि रूमित ठाकुर की ओर से देवभूमि नाम के से पार्टी बनाने का ऐलान किया गया। उन्होंने 68 विधानसभा में चुनाव लड़ने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने फैसले से पलटी भी मारी और फैसला वापिस ले लिया है। लेकिन उनके चुनाव लडने के फैसले में संगठन में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला : आदमखोर तेंदुए की पहचान करने और उसे पकड़ें में अब तक नाकाम वन विभाग, वन्यजीव विभाग
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल