Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पढ़ें! हनुमान जी की पूजा करते समय रखें किन बातों का ख्याल

हनुमान जी की पूजा करते समय इन बातों का रखें ख्याल

प्रजासत्ता|
मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान को समर्पित है। कलयुग में हनुमान जी ही हैं जो सारे कष्ट को दूर कर सकते हॆं। हनुमान जी की पूजा जो कोई भी सच्चे मन से करता है वह सदा खुश रहता है। बल, बुद्धि और विद्या के देवता माने जाते हैं हनुमान जी। इसलिए बच्चों को भी हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए। कई लोग मंगलवार के दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से ग्रहों का दोष शांत हो जाता है। हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान चालीसा और आरती का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

हनुमान जी की पूजा करते समय इन बातों का रखें ख्याल:
– हनुमान जी की अराधना करते समय शुद्धता और पवित्रता होना आवश्यक है।
– हनुमान जी का प्रसाद शुद्ध घी में बना होना चाहिए।
– तिल के तेल में मिला हुआ सिंदूर हनुमान जी को लेपना अच्छा होता है।
– चंदन को घिसकर केसर में मिलाएं और इसे हनुमान जी को लगाएं।
– हनुमान जी को कमल, गेंदे, सूरजमुखी फूल अर्पित करें।
– हनुमान जी को सुबह में पूजा करते समय गुड़, नारियल का गोला और लड्डू
चढ़ाना चाहिए। वहीं, दोपहर में गुड़, घी और गेहूं की रोटी का चूरमा चढ़ाना चाहिए।
रात में आम, अमरूद, केला आदि फल चढ़ाने चाहिए।
– हनुमान जी को पूजा करते समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
– जो नैवेद्य हनुमान जी को अर्पित किया जाता है उसे साधक को ग्रहण करना चाहिए।
– हनुमान जी की मूर्ति के के नेत्रों में देखते हुए मंत्रों का जाप करें।
– हनुमान जी की पूजा में दो तरह की मालाओं के साथ की जाती है। सात्विक कार्य से
संबंधित साधना में रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, तामसी एवं
पराक्रमी कार्यों के लिए मूंगे की माला का इस्तेमाल किया जाता

Aaj Ki Khabrenastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now