Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाबाश ढली पुलिस: ढली थाना फिर बना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना

शाबाश ढली पुलिस: ढली थाना फिर बना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना

शिमला|
पुलिस थाना ढली, ज़िला शिमला को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है। थानों का मूल्यांकन, पुलिस स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, थाने के बुनयादी ढांचे व नागरिकों के फीडबैक के आधार पर यह चयन किया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू की तरफ से पुलिस थाना ढली के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई है।

गौरतलब है कि राजधानी का सबसे भीड़-भाड़ वाला इलाका संजौली में आता है सबसे अधिक नशे का कारोबार भी इसी इलाके में होता था। ऊपरी इलाके से आने वाले सभी ढली हो कर आते है ऐसे में ढली पुलिस थाने का जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, लेकिन इस बार भी ढली थाना को बेहतर कार्य के लिए प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है।

इसे भी पढ़ें:  वायरल ऑडियो की पड़ताल में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मांगी रिपोर्ट

पुलिस जवानों के लिए यह गौरव की बात है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ अपराध, समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध, सम्पति अपराध, गुमशुदा लोगों, अज्ञात लोगों और शवों की बरामदगी के मामलों में थाना ने एक बार फिर बेहतरीन कार्य किया है।

बता दें कि वर्ष 2020 की रेंकिग के तहत जिला शिमला पुलिस का ढली थाना प्रदेश का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया था। इसके साथ ही बेहतर कार्य के लिए ढली पुलिस स्टेशन को देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों में भी शामिल किया था। इससे पहले भी ढली थाना अपने बेहतर कार्य के लिए पहले स्थान पर रह चुका है।

इसे भी पढ़ें:  नेरवा में भालुओं ने दो लोगों को किया लहूलुहान
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now