Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: सडक हादसे में घायल पुलिस कांस्टेबल की मौत

शिमला: सडक हादसे में घायल पुलिस कांस्टेबल की मौत

शिमला|
राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल में शुक्रवार की रात मेंहदली नामक स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई। मृतक की पहचान दुष्यंत (32) निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुए कांस्टेबल पुलिस स्टेशन रोहड़ू में तैनात था। बताया जा रहा है कि दुष्यंत का चार साल का एक बेटा है। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात कांस्टेबल दुष्यंत नाइट ड्यूटी के लिए अपनी कार में पुलिस स्टेशन जा रहा था। तो मेंहदली नामक स्थान पर उसने अपनी कार पर नियंत्रण खोया जिसके बाद कार सड़क फिसलकर खाई में पलट गई। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी रोहड़ू चंद्रशेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए समर्पित कीं एडवान्सड लाईफ स्पोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now