Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी मामलों में वापिस करवाये बीस हजार

fraud, Solan News Fraud Case Recovery

शिमला|
22 मार्च को साइबर सेल शिमला में OLX के माध्यम से ठगी सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे शिकायतकर्ता ने अपने मकान में खाली कमरे को किराए पर देने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। जिस पर शातिर ने शिकायतकर्ता को फ़ोन पर खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए अग्रिम राशि देने के लिए QR कोड भेजा।

शिकायतकर्ता द्वारा QR कोड को स्कैन करते ही 20000/ रुपए की राशि शिकायतकर्ता के खाता से कट गई। जिस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पेटीएम पर राशि को रुकवा कर 20,000/ – रुपए को शिकायकर्ता के खाते में वापिस करवा दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिमला पुलिस ने सभी से आग्रह किया है कि ऑनलाइन विज्ञापन देने तथा उस विज्ञापन के सम्बन्ध में किसी भी अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की राशी का लेन देन न करे तथा न ही किसी प्रकार के QR Code व Link पर क्लिक न करे , तथा आप अपने खाते की जानकारी , ATM / Debit Card No , CVV No TOTP इत्यादि किसी भी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाये।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now