Prajasatta Side Scroll Menu

पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, जानें आज सस्ता हुआ या महंगा

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच पिछले 30 दिनों से जारी युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में तेजी आने से भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों(Petrol Diesel Prices) में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

हालांकि देश में लगातार दो दिन की तेजी के बाद देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को इनकी कीमत में प्रति लीटर 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था। इस तरह दो दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत 1.60 रुपये बढ़ी थी।

इसे भी पढ़ें:  Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, किसानों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इस तरह दिल्ली में आज डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.01 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 95.85 रुपये पर है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.30 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 78.52 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

इसे भी पढ़ें:  महिला IPS यौन उत्पीड़न मामला: तमिलनाडु के पूर्व DGP को 3 साल की कैद

देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.87 रुपये और डीजल 96.91 रुपये है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 111.67 रुपये और डीजल 95.85 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 106.34 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 102.91 रुपये और डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now