Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: अटल टनल के निर्माण से देश की सुरक्षा होगी और मजबूत होने वाली है

प्रजासत्ता|
Kullu News प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज मनाली में कुल्लू जिला के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के निर्माण से देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे वर्षभर इस महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर वीडियो स्क्रीनें लगाई जाएंगी, जहां से लोग सजीव कार्यक्रम देख सकेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानव संचालन प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाए और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े हों, वहां पर भी सामाजिक दूरी बनाई रखी जाए और ज्यादा भीड़ एक स्थान पर न हो पाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक एंबुलेंस का भी प्रबंध रखें तथा आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए रखें।

इस अवसर पर शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग का आरम्भ होना कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिला के निवासियों के लिए ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि टनल के निर्माण से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास की अनेक गतिविधियों का सूत्रपात होगा और विकास की गति तीव्र होगी।

इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त डाॅ. रिचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अटल टनल रोहतांग के मुख्य अभियंता सीमा सड़क संगठन केपी पुरूसोथनम, उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा धनेश्वरी ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन भी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now