Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुराह: लेसुई स्कूल में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

चुराह: लेसुई स्कूल में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

देश राज|तीसा
राजकीय उच्च पाठशाला लेसुई में तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। हालात यह हैं कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पीने के लिए रोजाना घरों से बोतलें भरकर पानी लाना पड़ रहा है। पानी के अभाव में मिड-डे मील बनाना भी चुनौती बना हुआ है। गांव में भी कोई प्राकृतिक जलस्रोत न होने से मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। अभिभावकों का आरोप है कि कई बार जलशक्ति विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक चुराह उपमंडल के तहत राजकीय उच्च पाठशाला लेसुई में दसवीं कक्षा तक 180 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों को एक तरफ पीने का पानी नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर शौच आदि के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी के अभाव में बच्चों और अध्यापक वर्ग को खासी परेशानी हो रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभिभावकों सानू चौहान, बलदेव चौहान, देशराज ठाकुर, शशिकांत चौहान, ललित ठाकुर, कुलदीप, कर्मचंद, प्रेम सिंह और राहुल चौहान ने बताया कि बच्चों को स्कूल बैग के अलावा पानी की बोतल भी घर से ही स्कूल लेकर जानी पड़ रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now