Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ‘आग’, 13 दिनों में 11वीं बार बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम हुए बेकाबू, जानिए अपने शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आम लोगों को आज एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। इस तरह पिछले 13 दिनों में 11वीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़तरी हुई है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 8.00 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, पिछले हफ्ते में औसतन हर दूसरे दिन इसमें इतनी ही वृद्धि दर्ज हुई।

आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.41 रुपये व डीजल की कीमत 102.64 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 113.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 108.96 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 99.04 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 94.67 103.41
मुंबई 102.64 118.41
कोलकाता 97.82 113.03
चेन्नई 99.04 108.96

भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 3.34 फीसदी गिरकर 7,507 रुपये प्रति बैरल पर आ गया था. वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट 99.04 प्रति बैरल पर दर्ज हुआ था। ग्लोबल ब्रेंट क्रूड 103.72 प्रति बैरल के आसपास था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now