Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राज्‍यसभा में बीजेपी की सेंचुरी, 1990 के बाद बनी पहली पार्टी जिसने यह आंकड़ा छु कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्‍ध‍ि

Published on: 4 April 2022
Rajysabha

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नित-नए रिकॉर्ड बना रही है। भाजपा ने राज्यसभा में सेंचुरी लगाई है। बता दें कि पार्टी के इतिहास में पहली बार राज्‍यसभा में उसके सदस्‍यों का आंकड़ा 100 के पार गया है। राज्यसभा की ओर से आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है। वहीं, 1990 के बाद वह पहली पार्टी बन गई है जिसने यह ऐतिहासिक उपलब्‍ध‍ि हासिल की है।

गुरुवार को राज्‍यसभा के चुनावों के हालिया दौर के बाद भगवा पार्टी के सदस्‍यों की संख्या अब 101 हो गई है। वहीँ राज्यसभा में बीजेपी के 100 का आंकड़ा पार करने के साथ ही विपक्ष को इस साल अगस्त में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में राज्यसभा में बीजेपी के 55 सदस्य थे उसके बाद कई राज्यों में चुनावी जीत दर्ज करने के बाद उसके आंकड़े बढ़ते रहे और अब वह सौ पर पहुंच गई है। अब करीब 52 सीटों पर जल्द मतदान होगा, जो कि एपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड और यूपी से होगा। जिसके बाद इनकी संख्या और बढ़ेगी।

बता दें कि राज्यसभा में 245 सदस्य हैं, 123 हाफ वे मार्क हैं। इससे पहले 1990 में कांग्रेस के 108 सदस्य थे। कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब घटकर 30 हो गई है। 1990 में कांग्रेस की राज्‍यसभा में 100 से ज्‍यादा सीटें थी। तब देश की सबसे पुरानी पार्टी सत्‍ता में थी। राज्‍यसभा में उसके 108 मेंबर थे। इसके बाद राज्‍यसभा चुनाव में उसके सदस्‍य लगातार घटे।

वर्ष 1990 में कांग्रेस की राज्‍यसभा में 100 से ज्‍यादा सीटें थी। तब देश की सबसे पुरानी पार्टी सत्‍ता में थी। राज्‍यसभा में उसके 108 मेंबर थे। इसके बाद राज्‍यसभा चुनाव में उसके सदस्‍य लगातार घटे। यह सिलसिला बदस्‍तूर जारी है। एक-एक कर कई राज्यों में उसे अपनी सरकारें गंवानी पड़ीं और इसका असर राज्यसभा में उसके सदस्यों की संख्या पर भी पड़ा।

1234

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now