Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिसोदिया के हिमाचल में नेतृत्‍व परिवर्तन के बयान पर जयराम ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

सिसोदिया के हिमाचल में नेतृत्‍व परिवर्तन के बयान पर जयराम ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

शिमला|
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला में अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बयान को सिरे से नकार दिया। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी की मंडी में रैली पूरी तरह से फ्लाप रही है।

उन्होंने कहा कि सेरी मंच और बाजार के आसपास तीन-चार हजार लोग सामान्य तौर पर नजर आते हैं और घूमते रहते हैं। लेकिन इस रैली में लोगों की भीड़ नदारद रही। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा भीड़ तो 4 गुना भीड़ के साथ मेरी विधानसभा में कार्यक्रम हुआ। उससे पांच छः गुना ज्यादा भिओस हमारे सुंदरनगर के कार्यक्रममें थी। उन्होंने कहा की केजरीवाल आये थे और आकर चले गए गए। जितनी उन्हें उम्मीद थी उससे विपरीत उन्हें वहां पर नजर देखने को मिला।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बुधवार को मंडी में विशाल रोड शो के बाद अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केजरीवाल की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी डर गई है और अब हिमाचल प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर के मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now