Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार और टिप्पर में जोरदार टक्कर,भाई-बहन की हुई मौत

कार और टिप्पर में जोरदार टक्कर,भाई-बहन की हुई मौत

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामले में झंडुत्ता थाना के अंतर्गत सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक भाई-बहन बताए जा रहे हैं । यह सड़क हादसा एक कार और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर का है।

हादसा बिलासपुर जिले के भगेड़ के पास मझौन में हुआ है. यहां एक टिप्पर चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के ओहर के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक कार और टिप्पर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। हालांकि हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने कार से निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया , जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: घुमारवीं स्थित मिनर्वा संस्थान के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की NDA की लिखित परीक्षा

कार सवार दोनों मृतक बिलासपुर के बैरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी घटना बारे सूचित दे दी है

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh: बिलासपुर बनेगा जल, नभ और थल पर्यटन का संगम वॉटर मेट्रो से धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा, ग्लास ब्रिज से मिलेगा नया रोमांच
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now