Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सरकार ने दुकानें खोलने और बंद होने का समय किया तय, जानें क्या होगी टाइमिंग

हिमाचल में सरकार ने दुकानें खोलने और बंद होने का समय किया तय, जानें क्या होगी टाइमिंग

शिमला|
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया है। शिमला, धर्मशाला व मनाली को छोड़ प्रदेश में दुकानों के खुलने का समय सुबह नौ बजे और बंद होने का समय रात्रि आठ बजे रखा गया है। वहीँ शिमला व धर्मशाला नगर निगम और मनाली नगर परिषद क्षेत्र में दुकानें सुबह नौ बजे से रात्रि 9.30 बजे तक खुली रहेंगी

सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 की धारा-9 के प्रावधान के अन्तर्गत सरकार ने इस अधिनियम के अन्तर्गत प्रदेश में स्थित दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुले और बंद होने के समय तय कर दिया है.

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि शिमला और धर्मशाला नगर निगम और मनाली नगर परिषद की परिधि के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में दुकानों के खुलने का समय प्रातः नौ बजे तथा बंद होने का समय रात्रि आठ बजे रखा गया है. शिमला और धर्मशाला नगर निगमों और मनाली नगर परिषद में दुकानें प्रातः नौ बजे खोली जाएंगी और रात्रि 9.30 बजे बंद की जाएंगी.

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now