Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: बाइक फिसलने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

accedent

कुल्लू|
कुल्लू से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक बाइक फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर तलोगी के पास की है, जहां एक बाइक स्किड होने से दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर फोन कर के एंबुलेंस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्थानीय निवासी दिगंबर सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 3 में तलोगी के समीप बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बाइक सवार दो व्यक्तियों में से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई है जबकि दूसरे व्यक्ति के बाएं पैर में गंभीर चोट आने से वह घायल हुआ है। उन्होंने कहा मृतक की पहचान 17 वर्षीय शुभम चलाह लगघाटी निवासी के रूप में हुई है। वहीं 21 वर्षीय सुनील कडिंगचा लगघाटी निवासी घायल हुआ है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now