Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

कुल्लू एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

कुल्लू|
कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के शिल्हा में बन रही एनएचपीसी चरण दो की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज हो गई। लीकेज के दौरान आई बाढ़ से टनल के भीतर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और भाग कर जान बचाई।

जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात को टनल के भीतर भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। टनल के भीतर मलबा और पानी आने से निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीडियो में टनल के भीतर लोगों के चिल्लाने की भी आवाजें आ रही हैं, लेकिन इस घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। एक सप्ताह पहले भी टनल में रिसाव हुआ था, जिसमें टनल का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी को नुकसान पहुंचा था। पानी के रिसाव से टनल के अंदर दलदल बन गया है। लगातार जगह-जगह हो रहे रिसाव के कारण निर्माण कार्य भी समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।

उधर, इस बारे में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि टनल में रिसाव की सूचना मिली है। किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, मशीनरी को नुकसान हुआ है। अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है। बार-बार रिसाव कैसे हो रहा है इसकी जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है टनल के भीतर दर्जनों कामगार काम कर थे। करीब 32 किलोमीटर लंबी बन रही टनल में हुई घटना से मजदूर सहमे हुए हैं। टनल के भीतर हुए भारी लीकेज का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दूसरे को भागने को आवाज दी जा रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now