Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस ने इस वजह से फिर शुरू की मणिकर्ण टैक्‍सी धमाके की जांच

मणिकर्ण घाटी के जरी में टैक्सी कार में हुआ जोरदार धमाका, लोग सहमे

कुल्लू|
ऊना जिले के सिंग्गा गांव में मिले टिफिन बम मामले के बाद कुल्लू के जरी में हुए कार विस्फोट मामले की जांच फिर शुरू हुई है। बता दें कि ब्लास्ट के बाद इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी और कुल्लू पुलिस ने जांच की थी। प्रारंभिक जांच के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजे गए। इसमें जिलेटिन की बात सामने आई थी।लेकिन सिंग्गा गांव में मिले टिफिन बम के बाद जाँच दुबारा शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को कुल्लू के जरी में घर से कुछ दूरी पर खड़ी टैक्सी में विस्फोट हुआ था। वहीँ अब कुल्लू पुलिस एक बार फिर रविवार को मामले से जुडा रिकार्ड खंगालेगी। कुल्लू पुलिस की एक टीम जरी में जांच कर रही है। वहीँ एएसपी सागर चंद की अगुवाई में एक टीम पंजाब गई है। जहां पर जरी विस्फोट मामले की जांच जाएगी। इनमें से एक युवक को मणिकर्ण के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि मणिकर्ण के जरी विस्फोट मामले में इनके तार जुड़े हैं। ऐसे में अब कुल्लू पुलिस फिर से विस्फोट मामले की जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Murder in Manali: सनसनीखेज हत्याकांड! पुलिस ने चंद घंटों में खोला राज, साडू व दोस्त गिरफ्तार

बता दें कि कि मणिकर्ण के जरी में 29 जनवरी को देर रात को सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी एचपी 01के-2185 में जोरदार धमाका हुआ था। इससे टैक्सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। धमाके की आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के कारण जमीन में गड्ढा बन गया था। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी और कुल्लू पुलिस ने जांच की थी, पर कुछ हाथ नहीं लगा था।

पुलिस अधीक्षक कुल्‍लू गुरदेव शर्मा का कहना है जरी में हुए विस्फोट मामले की पुलिस टीम अपने स्तर पर जांच करेगी। इसमें दोनों युवकों के कुल्लू के मणिकर्ण के जरी मामले से कोई तार तो नहीं जुड़े हैं इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Court NDPS Verdict: चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख जुर्माना
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now