Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस ने डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में 160 किलो चरस की नष्ट

कुल्लू पुलिस ने डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में 160 किलो चरस की नष्ट

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस ने डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में 43 मामलों में 160 किलो 300 ग्राम चरस जला कर नष्ट किया। इसमें बंजार के 37 मामले, मनाली के पांच, आनी का एक मामले में यह चरस पुलिस ने बरामद की थी। इसके अलावा 120 चरस प्लांट, 80 नंबर पोस्ट के पौधे नष्ट किये गए। शुक्रवार को जिला के शमशी में यह सारी प्रकिया ललित मेडिरोमा इंटरनेशनल उद्योग शमशी में निभाई गई।

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि बाजार में इस चरस किमत 16 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने कुल्लू पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि चरस तस्करी करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब चरस की खरीदारी करने और बेचने वालों को पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। लगातार कुल्लू में चरस तस्कर को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पर डीआईजी मधुसूदन ने कहा कि चरस के मामले में खरीदार और बेचने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ड्रग्स के किसी भी मामले की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now