Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला में 4 आरोपी गिरफ्तार

Published on: 7 May 2022
पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला में 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा|
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कांगड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया और 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया फिलहाल, मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि इनमें तीन आरोपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी थे। एक आरोपी अभ्यर्थी एक अन्य व्यक्ति के बीच संपर्क करवाने के लिए बीच की कड़ी बना था।

बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से पकड़े गए तीन आरोपियों में एक अभ्यर्थी निर्धन परिवार से संबंध रखता है। अभ्यर्थी के पास प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए पैसे नहीं थे। उसने अपने एक रिश्तेदार से जमीन के बदले आठ लाख रुपये लिए थे, जिन्हें उसने आगे एक अन्य व्यक्ति को दिया था। वहीँ मामले में ऊना में भी पुलिस ने 10 के करीब अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां होंगी।

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा, ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 11 मई तक रिमांड मिली है। उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कई खुलासे हुए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस जांच में पता चला है कि 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। परीक्षा से एक दिन पहले कुछ अभ्यर्थियों के पास प्रश्नपत्र पहुंच गए थे। इसका पता चलने पर वीरवार देर रात को पुलिस थाना गगल में तीन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पेपर लीक मामले में पकड़े गए तीन अभ्यर्थियों यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने छह से आठ लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पा लिए थे। वे परीक्षा में 70 अंकों के साथ पास हुए। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now