Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: सचिवालय के सामने स्कूटी सवार ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर

Published on: 13 May 2022
accedent

शिमला|
राजधानी शिमला में सचिवालय के सामने शुक्रवार सुबह एक स्कूटी सवार ने स्कूली छात्रा काे टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में चोट लगी है। स्कूटी सवार माैके से फरार हाे गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय पोर्टमोर स्कूल की छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दाैरान एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार में आया और उसने छात्रा के पांव पर स्कूटी चढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। साथ लगते छाेटा शिमला पुलिस स्टेशन से कुछ पुलिस कर्मी तुरंत माैके पर पहुंचे।

छात्रा काे प्राथमिक उपचार के लिए साथ लगते पीएचसी में ले जाया गया। छाेटा शिमला पुलिस स्टेशन के एसएचओ विकास कुमार का कहना है कि अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now