Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीबीआई ने नए ‘रिश्वत-वीजा’ मामले में कार्ति चिदंबरम पर मारा छापा

सीबीआई ने नए 'रिश्वत-वीजा' मामले में कार्ति चिदंबरम पर मारा छापा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और तमिलनाडु के शिवगंगई में कई आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ले रही है।

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच पंजाब में एक बिजली परियोजना के लिए 250 चीनी नागरिकों के वीजा की सुविधा के लिए रिश्वत के रूप में ₹50 लाख प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए एक नया मामला दर्ज किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सात से आठ जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उनके कार्यालय ने कहा, “केंद्रीय जांच ब्यूरो एक चल रहे मामले के संबंध में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के कई स्थानों (आवास और कार्यालय) पर तलाशी ले रहा है।”

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच कथित विदेशी प्रेषण को लेकर एक नया मामला दर्ज किया है।

कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कई मामलों में जांच की जा रही है, जिसमें आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी से संबंधित 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने से संबंधित है, जब उनके पिता वित्त मंत्री थे।


ताजा छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया, “मैंने गिनती भूल गया हूं, यह कितनी बार हुआ है? एक रिकॉर्ड होना चाहिए।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now