साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन: बैंक प्रबंधक को गुमराह कर शातिर ने उड़ाए पौने 13 लाख

fraud, Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
सोलन शहर में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के शाखा प्रबंधक को ही गुमराह कर शातिरों ने लाखों रुपये उड़ा दिए। पुलिस थाना सोलन में 12 लाख, 74 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को उसे एक मोबाइल फोन नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने खुद को किसी कंपनी का प्रबंध निदेशक बताया व म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करने की इच्छा जताई। उस व्यक्ति का ट्रू-कालर में नाम टोयटा आटो केयर के नाम पर था। टोयटा आटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का खाता इस बैंक में है।

अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा फोन करके खाते के लेखा विवरण की मांग की व किसी कुंवर सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया और कहा कि इस संबंध में शाम के समय प्राधिकृत पत्र भेज देंगे। बैंक प्रबंधक ने विश्वास में आकर कुल 12 लाख, 74 हजार की राशि तथाकथित कुंवर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: सुबाथू के समीप गंबरपुल बना मौत का पुल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

उसी दिन शाम के समय टोयटा आटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से फोन आया व शिकायत की कि उनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने राशि निकाल कर धोखाधड़ी की है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है।

Join WhatsApp

Join Now