Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: सीबीआइ को दस्तावेज सौंपेगी पुलिस, अब तक 91 गिरफ्तार

Published on: 23 May 2022
जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

शिमला|
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सीबीआई को केस सौंपने के लिए रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। पुलिस अब तक इस मामले में 91 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अभ्यर्थी, एजेंट और कुछ अभ्यर्थियों के परिजन भी शामिल हैं। 10 एजेंट बाहरी राज्यों से दबोचे गए हैं।

बता दें कि अभी तक की जांच में एसआइटी पेपर लीक कहां से हुआ, किसने लीक किया, इसका पता नहीं लगा पाई है। जांच में पुलिस की भूमिका पर सवाल नहीं उठाए गए। सीक्रेसी लीक करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बजाय डीजीपी कार्यालय एसआइटी की पीठ थपथपा रही है।

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में यह पेपर बंटा है। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 57 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों से कई दस्तावेज, 10.35 लाख रुपये नकदी, पांच कारें, 137 मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त किए गए हैं। सीबीआई को जांच आगे बढ़ाने के लिए जब्त किए गए दस्तावेज, मोबाइल फोन और लैपटॉप मददगार साबित होंगे। जब तक सीबीआई केस को नहीं संभालती है, तब तक पुलिस की एसआईटी जांच जारी रखेगी।

गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now