Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनाडेल से लेकर रानी झांसी पार्क तक होगा पीएम मोदी का रोड-शो

अनाडेल से लेकर रानी झांसी पार्क तक होगा पीएम मोदी का रोड-शो

शिमला|
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल(मंगलवार) को शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को मेगा इवेंट के तौर पर मनाया जाएगा। रिज मैदान पर गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आगमन एक बार फिर से होने जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीएम ने कहा पीएम मोदी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को पहचान मिली है। कोविड काल में मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सफलतापूर्वक बाहर निकला है। इस कार्यक्रम में देश भर के 17 लाख लोग सीधे तौर पर जुडेंगे। 50 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 जिलों में जिला स्तर पर मंत्री और संगठन के नेता जुड़ेंगे।

सीएम ने कहा प्रदेश के लोग रैली में और वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। अनाडेल से लेकर रानी झांसी पार्क तक पीएम मोदी का रोड-शो होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पीएम के साथ आएंगे। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में नहीं आएंगे।

सीएम ने कहा डबल इंजन की सरकार के तौर पर हिमाचल सरकार की मदद हो रही है। किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्‍त जारी होगी। 80 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। मोदी का हिमाचल के प्रति स्नेह है। एम्स, रोहतांग सुरंग और 800 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now