Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

ड्राइविंग टेस्ट

चम्बा|
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा जून माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा कुलवीर राणा ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के अनुसार 20 जून को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, 7 जून को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 6 जून को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 22 जून को आरएलए चुवाड़ी, 10 जून को आरएलए तीसा, 30 जून को सलूणी तथा 8 जून को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, वाहनों की पासिंग 9 व 21 जून को चम्बा, 6 जून को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 22 जून को चुवाड़ी में की जाएगी। पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित किए जाएंगे। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है।

यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now